अनुपम खेर पर्दे पर जीवंत करेंगे इतिहास: फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में निभाएंगे अशोक सिंघल का किरदार; अयोध्या में शुरू हुई शूटिंग
अनुपम खेर पर्दे पर जीवंत करेंगे इतिहास: फिल्म 'श्री रामभूमि' में निभाएंगे अशोक सिंघल का किरदार; अयोध्या में शुरू हुई शूटिंग
अनुपम खेर पर्दे पर जीवंत करेंगे इतिहास: फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में निभाएंगे अशोक सिंघल का किरदार; अयोध्या में शुरू हुई शूटिंग
अयोध्या: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे अपनी आने वाली फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में हिंदूवादी नेता अशोक सिंघल का मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से फिल्म के सेट से अनुपम खेर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसके बाद से ही फैंस के बीच उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी. अब खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है.
अशोक सिंघल के किरदार को बताया ‘बड़ी जिम्मेदारी’
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अशोक सिंघल का योगदान अद्वितीय था. उन्होंने लिखा:
“फिल्म श्री रामभूमि में मैं श्री अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहा हूं!! एक ऐसे व्यक्तित्व, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को अपनी पूरी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और समर्पण से दिशा दी. वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक थे. इतिहास के ऐसे व्यक्तित्व को पर्दे पर ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जीवंत करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मैं पूरी निष्ठा से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा.”
रामलला और हनुमान गढ़ी में लिया आशीर्वाद
फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग इस समय उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चल रही है. एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म का काम शुरू करने से पहले उन्होंने राम मंदिर (रामलला) और हनुमान गढ़ी जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया.
दिग्गज अभिनेता ने कहा, “राम लल्ला और भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना कोई काम कैसे शुरू हो सकता है? इसीलिए मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने और सभी की सेहत, शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं.”अनुपम खेर पर्दे पर जीवंत करेंगे इतिहास: फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में निभाएंगे अशोक सिंघल का किरदार; अयोध्या में शुरू हुई शूटिंग
इस फिल्म को लेकर दर्शकों और सिनेमा जगत में अभी से काफी चर्चा है, क्योंकि यह देश के एक ऐतिहासिक आंदोलन और उससे जुड़े बड़े चेहरों की कहानी को पर्दे पर लेकर आ रही है.








