Tuesday, May 12, 2026
Latest:
Latest

मंदिर में घुसकर शिवलिंग उखाड़ा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Guna: मंदिर में घुसकर शिवलिंग उखाड़ा, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया । जिले के बमोरी कस्बे में अज्ञात तत्वों ने एक मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़ दिया।

मंदिर में घुसकर शिवलिंग उखाड़ा

घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात की है। यह मंदिर कस्बे के बाहरी इलाके में स्थित है। गुरुवार सुबह जब कुछ श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे, तब घटना का पता चला।

इससे लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर उतरते हुए बमोरी के मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया है। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम