बंडा कोआदर्श ग्राम बनाने ग्राम वासियों के साथ बैठक कर बनाई गई कार्य योजना

बंडा कोआदर्श ग्राम बनाने ग्राम वासियों के साथ बैठक कर बनाई गई कार्य योजन

कटनी -आज विकासखंड कटनी के प्रस्तावित आदर्श ग्राम बंडा में नवांकुर संस्था के समन्वय से ग्राम सुधार समिति एवं ग्राम वासियों की बृहद बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत भवन बंडा में किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल,आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर  अनिल कांबले, विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र विशेष रूप से उपस्थित हुए।

 

सर्वप्रथम विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने आदर्श ग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी रखते हुए किए जाने वाले कार्यों के बारे में संवाद करते हुए कार्य योजना प्रस्तुत की, एवं उपस्थित जनों को उनके उत्तरदायित्व से अवगत कराया। तत्पश्चात् जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल ने ग्राम सुधार समिति के उपस्थित सदस्यों से चर्चा करते हुए ग्राम में सामंजस्य पूर्ण वातावरण बनाने के लिए सभी को एकजुट होने और आवश्यक कार्यों के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया, और गांव की अच्छाइयों और विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की ।आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले ने गांव में आनंद का वातावरण बनाने के लिए सभी को जरूरतमंदों और एक दूसरे का सहयोग करने की आदत बनाने हेतु चर्चा के माध्यम से प्रेरणा दी। हर घर दिवाली अभियान के अंतर्गत आनंद विभाग की ओर से 4 जरूरतमंद परिवारों को दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी अपने घरों में दीपावली का त्योहार आनंदपूर्वक मना सकें।

 

सभी के साथ चर्चा करते हुए माह में एक बार ग्राम सुधार समिति के साथ बैठक करने हेतु कार्य योजना तैयार की गई। जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई, बैठक के आयोजक नवांकुर संस्था मंथन समाज विकास समिति बंडा के सचिव हीरामणि हल्दकार ने उपस्थित अतिथियों, ग्राम सुधार समिति के सदस्यों, एवं ग्राम वासियों के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात सामुदायिक भवन परिसर में सभी अतिथियों के द्वारा पौधा रोपण किया गया ।

 

इस बैठक में ग्राम सरपंच  सुनीता कोरी, उप सरपंच  हल्दकार, सचिव संदीप चौबे ,नवांकुर संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र हल्दकार, सेक्टर क्रमांक 5 की नवांकुर संस्था के सचिव सतीश तिवारी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता अमित तिवारी, रामानुज पांडेय ,और विनीत सोंधिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Exit mobile version