Latestमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों को सरकारी बंगलों का आवंटन, जानिए मंत्रियों के नए पते

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्रियों को बंगलों का आवंटन हो गया है। मतलब राजधानी भोपाल में अब मंत्रियों के निवास का पता है खास तौर पर आमजन के लिए। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री विजय शाह को B-2 श्यामला हिल्स, उदय प्रताप सिंह को B-28, 74 बंगला, निर्मला भूरिया को B-27, 74 बंगला, चैतन्य काश्यप को B-8, सिविल लाइन, गौतम टेटवाल को B-21, चार इमली, लखन पटेल को B-17, 74 बंगला, नारायण सिंह पंवार को B-20, चार इमली, नरेंद्र शिवाजी पटेल को B-2, काशिय़ाना बंगला, प्रतिमा बागरी को डी-4, 74 बंगला, राधा सिंह को B-30, 74 बंगला, दिलीप अहिरवार को C-14, शिवाजी नगर का बंगला आवंटित, विधायक अजय विश्नोई को D-11/3, चार इमली, उषा ठाकुर को D-22, चार इमली और ओमप्रकाश सखलेचा को C-16, शिवाजी नगर का बंगला आवंटित किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम