FEATUREDLatest

पश्चिम बंगाल: ‘इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं’, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया विलेन; लगाए 5 सनसनीखेज आरोप

पश्चिम बंगाल: ‘इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं’, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया विलेन; लगाए 5 सनसनीखेज आरोप,  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल सियासी समीकरण बदल दिए हैं, बल्कि एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। अपनी हार से भड़कीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर ‘साजिश’ के गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने दो टूक कह दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देंगी, क्योंकि यह उनकी हार नहीं बल्कि ‘जनादेश की चोरी’ है।

“मैं क्यों इस्तीफा दूँ? हम हारे नहीं हैं”

जब मीडिया ने ममता बनर्जी से लोकभवन जाकर इस्तीफा देने के बारे में पूछा, तो उन्होंने तल्ख लहजे में कहा— “मैं क्यों जाऊंगी? हम हारे नहीं हैं। चोरी करके जीतने वालों को अगर लगता है कि मैं इस्तीफा दूंगी, तो ऐसा नहीं होगा। अब मैं एक आजाद पंछी हूँ और इस धांधली के खिलाफ लड़ूंगी।”

काउंटिंग सेंटर पर मारपीट का सनसनीखेज आरोप

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान उनके साथ और उनके एजेंटों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

  • हमले का दावा: ममता ने कहा, “उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। मुझे धक्का देकर बाहर निकाला गया। हमारे काउंटिंग एजेंटों को 200 सीआरपीएफ जवानों और बाहरी गुंडों ने पीटा।”

  • गाड़ी रोकने का आरोप: उन्होंने दावा किया कि जब वे काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, तो उनकी गाड़ी को जानबूझकर रोका गया।

ममता बनर्जी के 5 बड़े ‘प्रहार’:

  1. ईवीएम पर सवाल: “वोटिंग के बाद भी ईवीएम 90% चार्ज कैसे हैं? यह तकनीकी रूप से असंभव है।”

  2. आयोग को घेरा: “चुनाव आयोग इस लोकतंत्र में लोगों के अधिकारों को लूटने वाला ‘खलनायक’ बन गया है।”

  3. अफसरों का तबादला: “चुनाव से पहले सभी निष्पक्ष आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया गया।”

  4. बीजेपी से मिलीभगत: “यह चुनाव आयोग और भाजपा के बीच ‘बेटिंग’ (सट्टेबाजी) जैसा खेल था। हमने पूरी सरकारी मशीनरी और पीएम-एचएम के खिलाफ लड़ाई लड़ी।”

  5. एजेंटों को निकाला: “हमारे लोगों को काउंटिंग रूम के अंदर घुसने तक नहीं दिया गया।”

जांच के लिए बनाई 10 सदस्यीय टीम

टीएमसी ने इन कथित अनियमितताओं और हार के कारणों की समीक्षा के लिए एक 10 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। पार्टी का दावा है कि वे इस मामले को कानूनी रूप से और जनता की अदालत में ले जाएंगे। पश्चिम बंगाल: ‘इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं’, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया विलेन; लगाए 5 सनसनीखेज आरोप

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि