Wednesday, April 29, 2026
Latest:
AutomobileFEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

थाने में जूते चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीनों का तबादला हुआ

थाने में जूते चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीनों का तबादला हुआ। सट्टे को लेकर शहर के इंदरगंज थाने में दरोगा अतर सिंह कुशवाह और सिपाही पुष्पेंद्र लोधी व रामकिशोर यादव के बीच जूतम-पैजार की घटना ने ग्वालियर पुलिस की बदनामी पूरे प्रदेश में करा दी। इस घटना पर सीधे डीजीपी सुधीर सक्सेना ने संज्ञान लिया।

घटना के 24 घंटे बाद ही डीजीपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें जिले से हटाने के आदेश दिए। इसके तुरंत बाद दोपहर करीब 12 बजे दरोगा और दोनों सिपाहियों का तबादला ग्वालियर से 500 किमी से भी ज्यादा दूर अलग-अलग जिलों में किया गया है। दोपहर में इन्हें एसपी ग्वालियर राकेश कुमार सगर ने कार्यमुक्त कर दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम