Site icon Yashbharat.com

Adani Power का शेयर रिकॉर्ड हाई पर, न्यूक्लियर एंट्री और गर्मी से बढ़ी डिमांड ने भरी रफ्तार

Gautam Adani

मुंबई। Adani Power का शेयर रिकॉर्ड हाई पर, न्यूक्लियर एंट्री और गर्मी से बढ़ी डिमांड ने भरी रफ्तार।शेयर बाजार में पावर सेक्टर की रफ्तार तेज है और इसमें Adani Power सबसे आगे नजर आ रही है। सोमवार को कंपनी का शेयर 3% से ज्यादा उछलकर 205.35 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। Adani Power का शेयर रिकॉर्ड हाई पर, न्यूक्लियर एंट्री और गर्मी से बढ़ी डिमांड ने भरी रफ्तार

न्यूक्लियर एनर्जी में एंट्री बना गेमचेंजर

Adani Group ने अब परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है।
कंपनी ने ‘कोस्टल-महा एटॉमिक एनर्जी’ (CMAEL) नाम से नई सहायक कंपनी बनाई है, जो न्यूक्लियर पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन पर काम करेगी। इस कदम को बाजार में ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

भीषण गर्मी से बढ़ेगी बिजली की मांग 

ब्रोकरेज फर्म JM Financial की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत में भारी इजाफा होगा।

गर्मी बढ़ने के साथ एसी, कूलर और इंडस्ट्री में बिजली की खपत बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा पावर कंपनियों को मिलेगा।

El Niño और डिमांड का कनेक्शन

El Niño के दौरान आमतौर पर तापमान ज्यादा रहता है, जिससे बिजली की मांग बढ़ जाती है।

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर हाइड्रो पावर उत्पादन घटता है, तो कोयला आधारित बिजली पर निर्भरता बढ़ेगी। इससे NTPC और Adani Power जैसी कंपनियों को सीधा फायदा मिलेगा। न्यूक्लियर सेक्टर में एंट्री और बढ़ती बिजली मांग के दम पर Adani Power का स्टॉक निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आने वाले महीनों में इस सेक्टर में और तेजी देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version