Thursday, May 14, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Adani Group Stocks On Upside: एक ही द‍िन में गौतम अडानी की संपत्‍त‍ि में 4.41 ब‍िल‍ियन डॉलर का इजाफा

Adani Group Stocks On Upside: एक ही द‍िन में गौतम अडानी की संपत्‍त‍ि में 4.41 ब‍िल‍ियन डॉलर का इजाफा  । तीन राज्‍यों में भाजपा की प्रचंड जीत से शेयर बाजार र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. शेयर बाजार की तेजी का फायदा अडानी और अंबानी दोनों के शेयर को म‍िल रहा है. प‍िछले कुछ द‍िनों से अडानी की कंपनी के शेयरों में आई तेजी से गौतम अडानी ने अरबपत‍ियों की ल‍िस्‍ट में लंबी छलांग लगाई है.

 

वह 70.2 अरब डॉलर की संपत्‍त‍ि के साथ अरबपत‍ियों की सूची में 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं. शेयर बाजार में तेजी का फायदा मुकेश अंबानी को भी म‍िला है. उनकी संपत्‍त‍ि 966 म‍िल‍ियन डॉलर बढ़कर 90.4 ब‍िलियन डॉलर हो गई. वह इस ल‍िस्‍ट में पहले की ही तरह 13वें पायदान पर बने हुए हैं.

ब्लूमबर्ग र‍ियल टाइम बिलेनियर इंडेक्‍स के अनुसार एक ही द‍िन में गौतम अडानी की संपत्‍त‍ि में 4.41 ब‍िल‍ियन डॉलर का इजाफा हुआ है. इसके साथ ही उनकी संपत्‍त‍ि बढ़कर 70.2 ब‍िल‍ियन डॉलर हो गई है. करीब एक हफ्ते पहले उनकी नेटवर्थ 64.7 बिलियन डॉलर थी, उस समय वह 22वें पायदान पर थे. प‍िछले द‍िनों उन्‍होंने टॉप-20 में एंट्री करके 19वें पायदान पर जगह बनाई थी. अब वह 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके बाद अमेर‍िका के रोब वॉल्‍टन 69.3 ब‍िलियन डॉलर के साथ 17वें पायदान पर हैं. गौतम अडानी की नेटवर्थ में यह उछाल अडानी ग्रुप के शेयर में आई मजबूती के कारण है.

12 लाख करोड़ रुपये के करीब मार्केट कैप

चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार में आई तेजी से अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया. साल 2023 की शुरुआत में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद पहली बार अडानी ग्रुप की कंपन‍ियों का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आई थी. इससे पहले 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद ग्रुप की कंपन‍ियों के शेयर में तेजी आई थी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम