Site icon Yashbharat.com

4 बच्‍चों के साथ महिला कुएं में कूद गई, चारों बच्चों की मौत, महिला को बचाया

mandsaur well death227

मंदसौर जिले से एक दर्दनाक घटना की खबर आई। यहां 4 बच्‍चों के साथ एक महिला कुएं में कूद गई। इस घटना में चारों बच्‍चों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना गरोठ इलाके के पीपलखेड़ा गांव में हुई।

महिला के बच्‍चों के साथ कुएं में कूदने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला को तो कुएं से सकुशल निकाल लिया, लेकिन वे बच्‍चों को नहीं निकाल पाए।

शनिवार रात पति ने जब महिला से मारपीट को तो महिला अपने बच्‍चों को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। रात भर आंगनवाड़ी में रहने के बाद महिला सुबह बच्‍चों के साथ खेत पर बने कुएं में कूद गई।

पूछताछ में यह पता चला है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। महिला ने अपनी 2 बालिकाओं और 2 बालक के साथ कुएं में छलांग लगाई। इस घटना से हड़कंप मच गया।

Exit mobile version