कटनी में नेशनल लोक अदालत को लेकर बैंकों, बीएसएनएल और नगर निगम अधिकारियों की बैठक आयोजित
कटनी में नेशनल लोक अदालत को लेकर बैंकों, बीएसएनएल और नगर निगम अधिकारियों की बैठक आयोजित
National Lok Adalat: नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्बर को
कटनी। कटनी में नेशनल लोक अदालत को लेकर बैंकों, बीएसएनएल और नगर निगम अधिकारियों की बैठक आयोजित। निर्देशानुसार एवं श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आगामी 13 दिसम्बर को जिला न्यायालय कटनी सहित समस्त तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
कटनी में नेशनल लोक अदालत को लेकर बैंकों, बीएसएनएल और नगर निगम अधिकारियों की बैठक आयोजित
जिसमें समझौता योग्य अन्य प्रकरणों के साथ नगर निगम के संपत्ति कर एवं जलकर से संबंधित प्रकरणों, बीएसएनएल के प्री-लिटिगेशन एवं बैंको के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी आपसी समझौते के साथ निराकरण किया जायेगा।
समझौता योग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निपटाने के उददेश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुमित शर्मा द्वारा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें बी.एस.एन.एल. एसडीओ श्री महेश कुमार झारिया, लीड बैंक मैनेजर श्री मेझरस किण्डों सहित विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहें।
बैठक में सुमित शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी के द्वारा सभी अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की गई और 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका निगम के प्रकरणों में संपत्ति कर