Wednesday, May 20, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

स्कूल शिक्षा विभाग कटनी का नवाचार – बिलहरी मेले में 2000 पालकों से मिलकर बाँटी गईं बच्चों की सुझावात्मक दिनचर्या की कॉपी

 

कटनी -स्कूल शिक्षा विभाग कटनी का नवाचार – बिलहरी मेले में 2000 पालकों से मिलकर बाँटी गईं बच्चों की सुझावात्मक दिनचर्या की कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर लगातार प्रयास चल रहे हैं | इसको लेकर बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं जीवन शैली को बेहतर बनाने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवाचारी प्रयास किये गये हैं | पालकों से मिलकर बच्चों के लिये घर में रीडिंग कॉर्नर बनाने एवं व्यवस्थित जीवन शैली हेतु दिनचर्या चार्ट तैयार किया गया है | इस चार्ट का वितरण सभी पालको को करने की शुरुआत बिलहरी मेले से की गईं है | मेले में लगभग 2000 पालकों को दिनचर्या चार्ट वितरित किये गये | चार्ट देखकर पालकों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं विभाग के अधिकारियो तथा शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे दिनचर्या के अनुसार बच्चों को कार्य करने हेतु प्रेरित करेंगे एवं बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजेंगे |

उल्लेखनीय है कि दिनचर्या के माध्यम से बच्चों को कक्षा में प्रश्न पूछने, ध्यान से दूसरों की बात सुनने, मदद का भाव विकसित करने की प्रेरणा भी विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है | अभियान के दौरान डाइट कटनी के वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी ने भी बिलहरी मेले का भ्रमण कर पालकों से चर्चा की एवं कहा कि शिक्षा ही वह औजार है जिससे हम भावी पीढ़ी का निर्माण कर सकते हैं | शिक्षक, पालक और विद्यार्थी मिलकर राष्ट्र का भविष्य तय करेंगे | शिक्षा जागरूकता अभियान को संचालित करने में डी आर जी मंगलदीन पटेल,माध्यमिक शाला बड़खेरा के शाला प्रमुख सुरेश चौरसिया,उमाकांति शर्मा,सरस्वती कोरी, नीति निगम, कृष्णा शर्मा, निकिता गड़ारी, केंद्र कुमारी,राहुल चौरसिया ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया | मौक़े पर उपस्थित डाक्टर ऋषभ जैन, बड़खेरा एवं बरियारपुर सरपंच ने जिले में शिक्षा के प्रति इतने संवेदनशील अभियान हेतु जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग की भूरि भूरि सराहना की |

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि