Monday, May 25, 2026
Latest:
jabalpur

8085 मतलब बॉस, 4141 रानी दादा

कार हो या बाईक, नम्बर प्लेट पर जो लिखाओ, नेतागिरी की नेमप्लेट नही
जबलपुर नगर प्रतिनिध
जबलपुर. यातायात पुलिस ने अब ऐसे वाहनों पर अपनी नजर तिरछी कर दी है, जो निर्धारित मापदंडों के तहत नम्बर प्लेट न लगवाकर आड़े तिरछे नम्बर लिखवाकर चल रहे है, यहां तक कि उन वाहनों पर भी कार्यवाही की जा रही है जो नम्बर प्लेट के स्थान पर राजनैतिक दल के पदाधिकारी होने की प्लेट लगाकर जलवे बिखेर रहे है. इस अभियान के चलते 54 वाहनों को रोककर कार्यवाही कर 27 हजार रुपए वसूले गए.
इस संबंध में एएसपी यातायात अमृत मीणा ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ साथ बिना नम्बर व आड़े-तिरछे नम्बर लिखे वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है, जिसके चलते शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोककर चालानी कार्यवाही की गई है, जिसमें उन चार पहिया वाहनों तक को रोककर कार्यवाही की गई है, जो राजनैतिक दल के पदाधिकारी की प्लेट लगाकर घूम रहे थे. यातायात पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान से हड़कम्प मचा हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सभी वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी तो निर्धारित मापदंडो के तहत नम्बर नहीं लिखवा रहे है.
राम यानि 214- बताया गया है कि अपने नाम की नम्बर प्लेट ऐसी बनवाई जा रही है जिसमें नम्बर तो लिखा है, लेकिन उसे पढ़ा जाए तो नाम भी नजर आता है. जैसे राम लिखवाना हो तो 214 और यादव लिखना हो तो 4149 लिखवा लेते है. इसी आरटीओ से स्पेशल नम्बर लिए जा रहे है, ताकि नाम लिख सके, दादा लिखवाने के लिए 4141 नम्बर तक लिया गया है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply