Site icon Yashbharat.com

68वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पहला मैच इंदौर v/s भोपाल हुआ 

IMG 20241119 WA0034

68वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पहला मैच इंदौर v/s भोपाल हुआ

कटनी -मध्यप्रदेश शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार कटनी जिले को 68वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालिका के आयोजन का दायित्व का निर्वहन करते हुए शुभारंभ सेंट पॉल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंझरी के मैदान में किया गया।

मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल के मुख्य अतिथि एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में सर्वप्रथम मां सरस्वती के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि द्वारा 68वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का घोषणा की गई जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह जी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल जी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन अनूप डांगीवाल और प्रदीप तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि और अध्यक्ष महोदय के द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उद्घाटन मैच इंदौर और भोपाल के बीच खेला गया।

इंदौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 123 रन बनाए, बाद में भोपाल खेलते हुए मात्र 29 पर ऑलआउट हो गई, इस तरह इंदौर संभाग ने भोपाल संभाग को 94 रन से हराकर उद्घाटन मैच जीता, युति काशेस्वर ने नाबाद 61 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रही। अंपायर की भूमिका में शाकिर मुहम्मद और संजय नामदेव रहे मैच की कॉमेंटरी मनोज शुक्ला ने की।

Exit mobile version