जबलपुर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 60 वर्ष की आयु में हो रही सेवानिवृत्ति को चुनौती देने वाले मामले में बाणसागर परियोजना के एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी की अंडरटेकिंग के मद्देनजर उन्हें 62 वर्ष तक सेवाएं जारी रखने की अंतरिम राहत प्रदान की है। वहीं, सेवानिवृत्ति संबंधी एक अन्य मामले में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव को फिलहाल किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है।
तृतीय श्रेणी कर्मचारी वाले मामले में न्यायाधीश वंदना कसरेकर की एकलपीठ ने मंगलवार यह निर्देश आवेदक की उस अंडरटेकिंग पर दी है, जिसमें कहा गया है कि उनकी सेवानिवृत्ति बढ़ाने संबंधी मामला यदि सरकार द्वारा अमान्य किया जाता है तो उन्हें भुगतान होने वाली राशि की रिकवरी की जा सकती है। यह मामला बाणसागर में पदस्थ राजेन्द्र कुमार शुक्ला की ओर से दायर किया गया था। इसमें 60 वर्ष की आयु में 31 जुलाई को होने वाली सेवानिवृत्ति को चुनौती दी गई थी। आवेदक का कहना था कि शासन ने शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी है, ऐसे में उन्हें 60 वर्ष में सेवानिवृत किया जाना अनुचित है।
वहीं, मामले में सरकार की ओर से जारी सर्कुलर पेश कर कहा गया कि 62 वर्ष की सेवानिवृत्ति चतुर्थ श्रेणी शासकीय सेवकों के लिए है और तृतीय श्रेणी कर्मचारी सेवानिवृत्ति आयु अभी 60 ही है। आवेदक की ओर से कहा गया कि तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति बढ़ाने संबंधी मामला लंबित है। उनकी सेवानिवृत्ति संबंधी मामले के निराकरण होने तक 62 वर्ष की सेवाएं पूर्ण करने दी जाए, यदि उनके पक्ष में राहतकारी आदेश नहीं होता तो शासन उनसे किए गए भुगतान की रिकवरी कर सकता है। एक अन्य मामले में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ बलराम भारती को 31 जुलाई को 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत किए जाने को चुनौती देने वाले मामले में न्यायाधीश वंदना कसरेकर की एकलपीठ ने किसी प्रकार की अंतरिम राहत नहीं दी है।
वहीं विवि प्रशासन ने गत देर शाम कुलसचिव के सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए। यह मामला डॉ भारती ने 60 वर्ष की आयु में दी जा रही सेवानिवृत्ति को चुनौती देते हुए दायर किया था। आवेदक का कहना था कि शासन ने शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष कर दी है और उनके 62 वर्ष होने में अभी दो वर्ष का समय है। इस मामले में राहत चाही गई थी कि उनकी मंगलवार को होने वाली सेवानिवृत्ति पर रोक लगायी जाए। न्यायालय ने मामले में किसी प्रकार की अंतरिम राहत न देते हुए मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए बढ़ा दी है।
-
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम: दिन में तेज धूप और रात में महसूस होने लगी ठंड, तापमान में 13.7°C का अंतर -
जबलपुर: निजी अस्पतालों के पंजीयन में अनियमितताओं पर हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी ताजा रिपोर्ट -
भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान- साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा; 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाएगी सरकार -
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव की शहर में धूम गुजरात के कलाकार दे रहे प्रतिभागियों को गरबा के हुनर का प्रशिक्षण, 14 से 17 अक्टूबर तक होगा रंगारंग फाइनल -
वार्डों की प्राथमिकताओं से लेकर नागरिक सुविधाओं तक, महापौर जनसुनवाई में हुआ सीधा संवाद,नागरिकों ने महापौर श्रीमती सूरी के समक्ष रखीं अपने क्षेत्र की शिकायतें और समस्याएं, अधिकारियों से जानी कार्रवाई की स्थिति, दिए आवश्यक निर्देश -
सेवा संकल्प अभियान के अतंर्गत इटमा में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित -
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन -
जबलपुर: सीनियर एडवोकेट और बार एसोसिएशन अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट बैन, मामला पहुंचा हाई कोर्ट -
शिक्षकों क़े जमा किये गये दस्तावेजों की हेरा फेरी करने वालों पर जवाबदेही तय करने उठी मांग,शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन -
संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा सृष्टि उपाध्याय ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान -
सीएम यूथ कॉनक्लेव 2026 का PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में हुआ सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा -
महावीर कॉलोनी में चोरों का आतंक, दरवाजे और ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं से रहवासी चिंतित, रात में सतर्क रहने की अपील -
शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में सीएम यूथ कॉन्क्लेव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण -
उज्जैन में दुखद हादसा: 10वीं के छात्र की स्कूल बस में चढ़ते समय मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका -
सिर्फ 4 दिन शेष — आज ही जमा करें जलकर, 50% छूट का लाभ पाएं,अंतिम तिथि के बाद नहीं मिलेगा दोबारा अवसर, बकायेदारों से शीघ्र भुगतान की अपील -
बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया अतिथि शिक्षक, छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर सिखाया सबक -
त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: लखनऊ, गोमतीनगर, वाराणसी से मुंबई और वलसाड के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें -
लाडली बहना योजना: 1.25 करोड़ महिलाओं को अक्टूबर में मिलेगी 41वीं किस्त, अब तक खाते में पहुंचे ₹65,000 करोड़ से अधिक -
नेगवा के जंगल में सड़क पर विचरण करता दिखा तेंदुआ करीब एक घंटे तक सड़क किनारे बैठा रहा, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त -
कलेक्टर आशीष तिवारी जी के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
