FEATURED

48 लाख परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 9 विशेष ट्रेनें, जानिये कहां चलेंगी ये ट्रेनें

नई दिल्ली। लोको पायलट और तकनीकी सहायकों की परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने नौ विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

जिन विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है, उनमें बिहार के मुजफ्फरपुर और तेलंगाना के सिकंदराबाद के बीच दो ट्रेनें हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर-भुवनेश्वर, दरभंगा-भुवनेश्वर, बरौनी-सिकंदराबाद और दानापुर-सिकंदराबाद के बीच भी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि मंगलवार को पटना-इंदौर, दानापुर-सिकंदराबाद और दरभंगा-सिकंदराबाद के बीच तीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Back to top button