jabalpur

अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहा सड़क का घटिया निर्माण

गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण से आक्रोशित ग्रामीणों की शिकायत। अंकित साहू की रिपोर्ट
जबलपुर धूमा प्रतिनिधि। अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सरकारी योजनाओं को किस तरह पलीता लगा रहे हैं इसकी एक बानगी आज फिर उस समय देखने को मिली जब गोगरी नागन से बड़वानी तक बनने वाली सड़क भ्रष्टाचार की भेट चढ़ी। प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना को ठेकेदार और वरिष्ट उच्चाधिकारियों की मिली भगत से 1.600 किलामीटर लंबाई की सड़क का घटिया निर्माण किया जा रहा है। योजना अंतर्गत 0.460 किलामीटर की सीसी रोड निर्माण भी किया जाना तय है जिसकी लागत लगभग 64 .46 लाख की है।योजना को मेसर्स मनीष कंस्ट्रक्शन कंपनी बारापत्थर सिवनी द्वारा पलीता लगाया जा रहा है।सड़क निमार्ण कार्य घोगरी नागन से बुढवानी तक किया जाना है। जिसमे ठेकेदार द्वारा लगातार घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। रोड मै बोलडर युक्त मुरुम की फीलिंग साफ देखी जा रही है। जहाँ ना तो सही मुरम डाली गई ना ही रोलर से दवाई गई और ना ही उसमें पानी डाला जा रहा है। बिना किसी अधिकारी व इंजिनियर की देखरेख और ठेकदार की मन मर्जी से निम्न गुणवत्ता की प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण जारी है। जिसमें ठेकेदार की हिटलरशाही और अधिकारियों की जुगलबन्दी का परिणाम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लगभग पोंन करोड़ की सड़क निर्माण का बँटाझार किया जा रहा है। बही निम्न गुणवत्ता की सड़क निर्माण की शिकायत ग्रामीणों द्वारा सिवनी कलेक्टर महोदय जी से करते हुए निवेदन किया है कि घोघरी नागन से बुढवानी रोड की सूक्ष्मता से जाँच कि जावे एंव रोड निर्माण अधिकारियों की देख रेख में गुणवत्ता पूर्वक रोड बनाई जावे एंव ठेकेदार द्वारा जो अभी निर्माण कार्य किया गया उस पर उच्च अधिकारी द्वारा जाँच की जावे एंव ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही की मांग भी जागरूक स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की गई हैं।
इनका कहना है
के.एल.चौधरी एसडीओ आरईएस
ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत आई है में जाकर दिखवाता है

Leave a Reply

Back to top button