Site icon Yashbharat.com

3 से 4 जून के बीच टकराएगा समुद्री तूफान, 7 शहरों में भारी बारिश का खतरा, 160 गांव अलर्ट पर

toofan

नई दिल्ली।  बीते महीने बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवात से मची तबाही से अभी पश्चिम बंगाल व ओडिशा उबरे नहीं थे कि अब एक और समुद्री तूफान का खतरा आन खड़ा हुआ है।

यह एक सदी में पहला ऐसा चक्रवाती तूफान होगा जो अरब सागर में विकसित होने के बाद मुंबई से टकराने जा रहा है।

संभावना है कि 3 से 4 जून के बीच यह तूफान तटों से टकराएगा। इससे 7 शहर मुख्‍य तौर पर प्रभावित होंगे। यहां भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 160 गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। यह चक्रवाती तूफान गुजरात की समुद्री सीमाओं पर आने वाला है। इससे महाराष्‍ट्र भी प्रभावित होगा।

गुजरात और पड़ोसी राज्यों की तुलना में मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटवर्ती जिले बुरी तरह प्रभावित होंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के विज्ञानी आनंद कुमार दास ने सोमवार को कहा कि गुजरात में सूरत के तट से करीब 920 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र विक्षोभ में बदल गया है। अगले 36 घंटे में यह चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।

कम दबाव का क्षेत्र और विक्षोभ के आधार पर चक्रवाती तूफान की तीव्रता मापी जाती है। यह उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के बीच हरिहरेश्वर और दमन से तटों से तीन जून की शाम को गुजरेगा।

अहमदाबाद में आइएमडी केंद्र के निदेशक जयंत सरकार ने कहा कि निसर्ग तूफान करीब 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटों से टकराएगा। इसकी वजह से तीन और जून को दक्षिणी गुजरात के साथ ही सौराष्ट्र के भावनगर और अमरेली जिलों में भारी बारिश होगी।

Exit mobile version