High Court Action on PWD: हाई कोर्ट के हंटर से झुका लोक निर्माण विभाग-कनिष्ठों को मलाईदार पदों पर बैठाने वाले तबादले किए संशोधित; प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को कोर्ट की कड़ी चेतावनी
प्रशासनिक डेस्क: मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) में वरिष्ठता (Seniority) को दरकिनार कर चहेते कनिष्ठ (Junior) अधिकारियों को उच्च और मलाईदार पदों पर पदस्थ करने के खेल पर माननीय हाई कोर्ट ने अपना सबसे कड़ा चाबुक चलाया है। कोर्ट के बेहद सख्त और आक्रामक रवैये के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
इस मामले में हाई कोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह द्वारा समय पर उत्तर (जवाब) न देने को बेहद गंभीरता से लिया। कोर्ट ने प्रमुख सचिव को भविष्य के प्रति कड़े शब्दों में सचेत (चेतावनी) भी किया है। हाई कोर्ट के इस कड़े एक्शन का असर यह हुआ कि विभाग ने आनन-फानन में उन सभी विवादित अधिकारियों के तबादले फिर से संशोधित कर दिए हैं, जिनकी नियुक्ति को लेकर कोर्ट में सवाल उठाए गए थे।
‘जब खुद पर आती है तो तुरंत बदल जाते हैं आदेश’- कर्मचारी संगठनों का फूटा गुस्सा
हाई कोर्ट की इस फटकार और विभाग द्वारा तुरंत कदम पीछे खींचने के बाद प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब अधिकारियों को बचाने के लिए नियमों को रातों-रात बदल दिया गया: High Court Action on PWD: हाई कोर्ट के हंटर से झुका लोक निर्माण विभाग-कनिष्ठों को मलाईदार पदों पर बैठाने वाले तबादले किए संशोधित; प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को कोर्ट की कड़ी चेतावनी
-
अधिकारियों के लिए अलग, कर्मचारियों के लिए अलग नियम?: कर्मचारी संगठनों ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि जब-जब भी उच्च अधिकारियों के ऊपर कोई आंच आती है या कोर्ट की अवमानना का खतरा होता है, तो सरकार और विभाग तुरंत अपने आदेश संशोधित कर देते हैं।
-
लाखों कर्मचारियों के मामलों में कोर्ट-कचहरी क्यों?: इसके विपरीत, जब प्रदेश के लाखों गरीब और आम कर्मचारियों के हितों (जैसे पदोन्नति, एरियर, पेंशन या क्रमोन्नति) से जुड़े मामले सामने आते हैं, तो विभाग महीनों तक फाइलें दबाए रखता है और कर्मचारियों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने के लिए मजबूर किया जाता है।
‘सबके लिए एक जैसी नीति हो’-सरकार से बड़ी मांग
प्रशासन के इस दोहरे रवैये को लेकर अब प्रदेशभर के कर्मचारी संगठनों ने लामबंद होना शुरू कर दिया है। संगठनों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मांग की है कि चाहे लोक निर्माण विभाग हो या कोई अन्य सरकारी महकमा, नियमों और कोर्ट के आदेशों के पालन में सबके लिए एक जैसी पारदर्शी नीति (Uniform Policy) रखी जानी चाहिए। कनिष्ठों को उपकृत करने और वरिष्ठों के हक मारने की इस परंपरा को हमेशा के लिए बंद किया जाना चाहिए।
-
सुभाष चौक में 40 फीट ऊंची मटकी, दही हांडी प्रतियोगिता का पुरस्कार 51 हजार पार्षद अवकाश जायसवाल मित्र मंडली का आयोजन रहेगा आकर्षक का केंद्र -
जन्माष्टमी पर आधी रात गूंजा नंद के घर आनंद भयो, शहरभर में उमड़ा आस्था का सैलाब,जन्माष्टमी पर आधी रात गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’ सत्यनारायण मंदिर में लगा मेला, गोविंद देवजी और लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ -
कटनी में ट्रांसमिशन लाइन की क्षमता वृद्धि का कार्य शीघ्र पूरा करें : एमडी सुनील तिवारी,मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक ने 400 केवी सबस्टेशन का किया निरीक्षण -
तिलक महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,संगोष्ठी के साथ गीत, संगीत, भजन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां -
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कन्या महाविद्यालय में गूंजे भजन, छात्राओं ने प्रस्तुत की कृष्ण लीलाएं,भारतीय संस्कृति और कर्मयोग के संदेश से छात्राओं को कराया परिचित -
मेरे कान्हा — जन्माष्टमी विशेष, मोरपंख, मुकुट और बांसुरी से आगे—बच्चों के मन में कान्हा के संस्कार बोने का अवसर -
तेलंगाना पुलिस की कस्टडी से ले जाया जा रहा कटनी रेल्वे स्टेशन से हथकड़ी निकाल कर हुआ फरार -
संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, अनुशासन और अटूट समर्पण की मिसाल थे कुशाभाऊ : दीपक सोनी टंडन -
मूंगा बाई कॉलोनी में कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग की जांच की मांग -
अपने वेतन और GPF से स्कूल संवारा, अब राज्यपाल करेंगे शिक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर का सम्मान,जर्जर और उपेक्षित विद्यालय को बनाया सर्वसुविधायुक्त, नवाचारपूर्ण शिक्षण से बदली बच्चों की तस्वीर; 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर भोपाल में मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान -
बड़ारी अंडरब्रिज हुआ जलमग्न,भारी बारिश से 10 फुट भरा पानी,वाहनों की लगी लंबी कतार,कैमोर झुकेही मुख्य मार्ग का संपर्क टूटा,एक कैंपर वाहन अंडर ब्रिज में डूबा , ड्राइवर सुरक्षित निकला -
जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन तैयार -
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कटनी के विपिन दुबे बने प्रदेश महासचिव -
लघु उद्योग भारती के दो दिवसीय कंपोजिट वर्कशॉप में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर -
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर महापौर ने नगर के प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, प्रकाश एवं सुगम आवागमन व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश -
रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड, सी.एल.पी. वार्ड एवं सुभाष चौक में जलकर राहत शिविर आयोजित,जलकर बकाया पर मिल रहा 50 प्रतिशत छूट का लाभ, योजना का लाभ लेने केवल 7 दिन शेष -
पुरानी कचहरी के हनुमान मंदिर में चोरी का खुलासा, चांदी का मुकुट बरामद,चोरी करने वाला और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार, एक आरोपी फरार -
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं अग्निशमन की रहेगी विशेष व्यवस्था -
बारिश की संभावना पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट,जलजमाव एवं वर्षाजनित समस्याओं की सूचना 07622-231772 पर दें -
सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
