3 वर्ष या उससे अधिक समय से एक जगह पदस्थ पुलिस आरक्षक, हवलदार की PHQ ने मांगी जानकारी
भोपाल यशभारत-पुलिस मुख्यालय के आदेश ने मोहकमे में हड़कंप मचा दिया ये। दरअसल पीएचक्यू ने सभी जिलों से आरक्षक और हवलदार की जानकारी मांगी है ।
जिसके मुताबिक अब एक जिले में 3 साल या उससे ज्यादा समय से जमे बाहर हो सकते हैं।
इससे पहले एक जिले में 3 साल या उससे ज्यादा समय होने पर इंस्पेक्टर बदले जा चुके हैं।
रेल और पीटीएस एसपी को भी पत्र भेजे गए हैं। पीएचक्यू के आदेश के बाद पुलिसकर्मियों में मची हलचल।

