Latest

इश्क का प्लान हुआ फेल! प्रेमिका संग भागने आया युवक, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा

इश्क का प्लान हुआ फेल! प्रेमिका संग भागने आया युवक, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा।सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में प्रेमिका को भगाने पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा और खंभे से बांध दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया।

इश्क का प्लान हुआ फेल! प्रेमिका संग भागने आया युवक, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा

मध्य प्रदेश के सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में सोमवार शाम एक युवक को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका को भगाने पहुंचा था, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी युवक श्रवण कुमार, निवासी गोंडा (उत्तर प्रदेश) बताया जा रहा है, जो दिल्ली में रहकर काम करता है। युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और दोनों पहले भी एक बार घर से भाग चुके थे।

दूसरी बार भागने की कोशिश के दौरान परिजनों को भनक लग गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे रस्सी से खंभे में बांध दिया। घटना के दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि