मध्यप्रदेश

3 बार सिग्नल तोड़ा तो बीमा और लाइसेंस रद्द होगा, ऐसा है कंट्रोल सिस्टम

जबलपुर : शहर के चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को तोड़कर आगे बढ़ना अब भारी पड़ेगा। 3 बार सिग्नल तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का बीमा रद्द कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था अगले कुछ महीनों में शहर में लागू होने वाली है। स्मार्ट सिटी ने शहर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रहा है।
15 03 337425070mmm ll
इसके तहत शहर के 26 चौराहों पर हाईरेज्युलेशन कैमरे लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी में इन कैमरों के लगते ही ट्रैफिक पुलिस को चौराहे पर खड़े होने से निजात मिल जाएगी। उसका पूरा काम ये कैमरा और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठे कर्मचारी करेंगे। कंट्रोल रूम में स्मार्ट सिटी के साथ यातायात पुलिस के कर्मचारी भी बैठेंगे, ताकि वहां से चौराहों पर नजर रखी जा सके। इन कैमरों के लगते ही चौराहों पर ग्रीन लाइट होने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यदि दूसरी ओर के वाहन ऐसे भेजेंगे चालान

15 03 554265070cha ll
चौराहों पर रेड लाइट वायरलेस डिवाइस भी लगाई जाएगी। यह अपने आप वाहनों की नंबर प्लेट पढ़ लेगी। जैसे ही कोई वाहन रेडलाइट जंप करेगा वाहन का नंबर कैमरे के साथ कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगा। इसके बाद पुलिस के हस्ताक्षर कराकर वाहन चालक को उसके पते पर ई-चालान भेज दिया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply