अजब गजब

28 साल के युवक के प्यार में पागल हुई आर्मी अफसर की पत्नी दिल्ली में मिली

लुधियाना। पंजाब में तैनात आर्मी अफसर की पत्नी एक कुंवारे युवक के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने सारी हदें पार कर दी। 45 साल की इस महिला ने अपने घर से नगदी और जेवर सहित अन्य सामान चोरी किया और घर से भाग गई। बाद में महिला की फेसबुक चैट से उसकी लोकेशन पता चली और पुलिस ने उसे दिल्ली से पकड़ लिया।
इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। उसके पति आर्मी में ग्लाडा अधिकारी हैं और हिम्मत नगर में रहते हैं। एक दिन उनकी पत्नी घर से धार्मिक समागम में जाने का कहकर निकली और वापस नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो सीसीटीवी से पता चला कि वह सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अपना सामान रखकर कहीं गई है।

फेसबुक चैट से हुआ खुलासा

पुलिस ने जब महिला के फेसबुक अकाउंट की पड़ताल की तो चैटिंग पढ़कर पूरा मामला समझ आ गया। यह महिला लगातार दिल्ली के रहने वाले सुनील के संपर्क में थी और उसी के पास गई है। कॉल डिटेल से भी इस बात की पुष्टि हुई। शनिवार रात पुलिस ने दबिश देकर महिला और आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अफसर के घर से चोरी गहने और कीमती सामान भी बरामद कर लिया।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव