270 बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण बिंदू

जबलपुर नगर संवाददाता। शिशु एवं बच्चों के शारीरिक. मानसिक विकास एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मौसमी बीमारी से बचाव हेतु स्वर्ण प्राशन संस्कार आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति है।इस कार्यक्रम मे स्वर्ण बिन्दु और शहद को पिलाया जाता है। गत दिवस पुष्य नक्षत्र के अवसर पर शासकीय आयुर्वेद कालेज के शिशु एवं बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. रविकांत श्रीवास्तव के निर्देशन मे डॉ. गीता पांडे एवं डा.ॅ सुनील जैन द्वारा 270 बच्चों को स्वर्ण बिंदु पिला कर स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों शहर मे चल रही शीत लहर एवं क्रिसमस अवकाश होते हुए भी स्वर्ण प्राशन संस्कार के लिए बच्चों एवं अभिभावकों मे बहुत उत्साह रहा।इससे अधिकांश बच्चों को आशातीत फायदा हुआ है।

Exit mobile version