FEATUREDkatni

शासकीय आईटीआई कटनी में कैंपस ड्राइव, 63 में से 26 युवाओं का चयन

कटनी। शासकीय आईटीआई कटनी में कैंपस ड्राइव, 63 में से 26 युवाओं का चयन। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कटनी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

शासकीय आईटीआई कटनी में कैंपस ड्राइव, 63 में से 26 युवाओं का चयन

यह प्लेसमेंट ड्राइव देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (हरिद्वार प्लांट) द्वारा आयोजित की गई, जिसमें कुल 63 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता का परीक्षण किया गया।

परीक्षण के उपरांत 26 युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होने से उनके भविष्य को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर आईटीआई प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कैंपस ड्राइव के माध्यम से युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भी मिल सके।

Back to top button