katni

25 स्कूलों के प्रतिभागियों ने दिखाया जौहर, मंत्री संजय पाठक के पुत्र यश ने की हौसलाफजाई

बरही:- नगर स्तरीय 4 दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का गरिमामयी समापन नगर परिषद बरही की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सतीश तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के सुपुत्र यश पाठक भी पहुचे। और प्रतिभागियों की हौसलाफजाई की।

IMG 20171231 WA0119

जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन किया। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1500 रुपए, द्वितीय को 1000 व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपए नगद भेंट कर उनका सम्मान किया।

img 20171231 wa01202109199268

विभिन्न खेलो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को मैडल, मोमेंटो व प्रसस्ति-पत्र भेंट कर उनका मान बढ़ाया गया। नगर स्तरीय इस प्रतियोगिता में नगर व क्षेत्र की करीब 25 स्कूलों के सैकड़ो प्रतिभागियो ने भागीदारी की। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि पीयूष अग्रवाल, पार्षद कामता ताम्रकार, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर गुप्ता, प्रवीण त्रिवेदी, सचिन गुप्ता, प्राचार्य बीआर भगत, रमेश तिवारी, राधा सोनी, के के सोनी, प्रदीप तिवारी, अतुल दुबे, रामप्रताप सोनी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जेपी चतुर्वेदी ने किया। पूरे कार्यक्रम में सभी स्कूलों के आचार्यगण, संचालकगण, जनप्रतिनिधियो, गणमान्यजनों ने प्रतिभागियो का उत्साह बढाने मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button