jabalpur

24 दिसंबर को होगी एएलपी की परीक्षा

जबलपुर नगर संवाददाता। रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए सेकेण्ड स्टेज की परीक्षाओं की तिथि में बदलाव कर दिया है पहले यह परीक्षा 12 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाली थी किंतु अब कतिपय कारणों से रेलवे ने इसे बढ़ाकर 24 दिसम्बर कर दिया है बताया जाता है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने गु्रप सी पदों की भर्ती के लिए होने वाली सैकेंड स्टेज परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के बाद एडमिट कार्ड भी अभी जारी नहीं किए जाएंगे इससे पहले खबरें आ रही थीं कि परीक्षा के एडमिट कार्ड नवंबर के आखिरी महीने में जारी किए जा सकते हैंपरीक्षार्थी परीक्षा के 10 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Reply

Back to top button