2024 new year in ujjain अगर आप नए वर्ष की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन से करना चाहते हैं तो व्यवस्था में बदलाव को अवश्य पढ़ें

2024 new year in ujjain अगर आप नए वर्ष new year 2024 की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन से करना चाहते हैं तो यह खबर महत्वपूर्ण है। नए वर्ष के अगवानी के दिनों में महाकाल मंदिर में लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया।

जानिए कैसी होगी बाबा महाकाल के दर्शन की व्यवस्था

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए महाकाल मंदिर के महाकाल लोक स्थित कंट्रोल रूम में बैठक ली और सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि दर्शनार्थियों को भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन सुलभ हो सकें, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सामान्य श्रद्धालुओं को चारधाम मंदिर के पार्किंग स्थल से निर्धारित प्रवेश देकर शक्तिपथ त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से नन्दी द्वार, श्री महाकाल लोक, मानसरोवर भवन, फेसिलिटी सेंटर-1, टनल, नवीन टनल-1, गणेश मंडपम से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे। दर्शनार्थी दर्शन उपरान्त आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के समीप होते हुए हरसिद्धि मंदिर तिराहा, पुन: चारधाम मंदिर पर पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।

250 वाला दर्शन टिकट नहीं
चारधाम के प्रवेश के पास ही जूता स्टैंड बनाया जाएगा, जहां पर श्रद्धालु अपने चरण पादुका रखकर पुन: बड़ा गणेश होते हुए हरसिद्धि मंदिर तिराहा से पुन: चारधाम मंदिर पहुंचकर चरण पादुका लेकर अपने गन्तव्य की ओर रवाना होंगे। प्रतिदिन शीघ्र दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के द्वारा 250 रुपये की टिकिट लेकर दर्शन इस दौरान नहीं कर पाएंगे। शीघ्र दर्शन की व्यवस्था उक्त अवसर पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। ऐसे दर्शनार्थी जिन्हे सिर्फ महाकाल लोक मे जाना है, वे चारधाम मंदिर से पृथक लाइन में प्रवेश कर पिनाकी द्वार से महाकाल लोक में प्रवेश करेंगे। तत्पश्चात इसी द्वार से वे बाहर प्रस्थान करेंगे।

बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन की होगी अलग से व्यवस्था
बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। दर्शनार्थियों को सुलभ दर्शन हो, इस प्रकार से समुचित व्यवस्था की जाए। बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को नि:शुल्क दर्शन व्यवस्थित ढंग से हों, इसके लिए अवन्तिका द्वार के एक नम्बर गेट से प्रवेश देकर उन्हें सुलभ दर्शन कराया जाए। महाकाल लोक पर प्रसाद काउंटर लगाने के साथ ही दर्शनार्थियों के निर्गम होने के बड़े गणेशजी के आगे हरसिद्धि मंदिर चौराहे तरफ प्रसाद काउंटर अधिक लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालु आसानी से प्रसाद ले सकें। जहां-जहां पर पार्किंग व्यवस्था की जा रही है, वहां पर पार्किंग कंट्रोल रूम बनाया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बेगमबाग के वीआईपी गेट पर परमानेंट एम्बुलेंस खड़ी रहे।

vip एवं मीडिया का प्रवेश बेगमबाग वीआईपी गेट से
बैठक में बताया गया कि वीआईपी/वीवीआईपी/मीडिया की इंट्री बेगमबाग के वीआईपी गेट से रहेगी। वीआईपी गेट के समीप ही बने पार्किंग पर अपने वाहन पार्क करेंगे। तत्पश्चात वहां से श्री महाकाल लोक कंट्रोल रूम, शंख द्वार, निर्माल्य द्वार से प्रवेश कर सूर्यमुखी द्वार होते हुए सभा मंडप की छत से होते हुए नंदी मंडपम व गणेश मंडपम से भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर इसी मार्ग से पुन: बाहर की ओर प्रस्थान करेंगे। वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए मानसरोवर भवन में जूता स्टैंड स्थापित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर फेसिलिटी सेन्टर-1 से मंदिर परिसर निर्गम रेम्प, गणेश मंडपम एवं नवीन टनल दोनों ओर से श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था की जाएगी। अधिक श्रद्धालुओं की संख्या होने पर फेसिलिटी सेन्टर-1 से सीधे कार्तिकेय मण्डपम में प्रवेश कराकर दर्शन उपरान्त गेट नम्बर-10 अथवा निर्माल्य द्वार के रास्ते बाहर की ओर प्रस्थान कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Exit mobile version