FEATUREDLatestधर्मराष्ट्रीय

2024 Festival Date Calendar: साल 2024 में 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, 10 दि‍न पहले आएंगे प्रमुख त्योहार

2024 Festival Date Calendar: साल 2024 में 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, 10 दि‍न पहले प्रमुख त्योहार आएंगे । ज्योतिषीय दृष्टिकोण से वर्ष 2024 कई मायनों में खास रहेगा। इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे, लेकिन एक भी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके चलते किसी भी ग्रहण के सूतक का प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, विवाह के मुहूर्त 2023 की तुलना में 13 दिन कम (54) रहेंगे। खरीदी महामुहूर्त के गुरु पुष्य और रवि पुष्य का संयोग आठ दिन बनेगा।
ज्योतिर्विद् के अनुसार, वर्ष 2024 अनुकूल परिस्थितियां निर्मित कर रहा है। इस वर्ष में पड़ने वाले किसी भी ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। इस वर्ष अधिक मास नहीं होने से पिछले साल के मुकाबले तीज-त्योहार 15-20 दिन जल्दी आएंगे। विवाह मुहूर्त वर्षभर में सात माह रहेंगे।

इन तारीखों पर बजेगी शहनाई

जनवरी : 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30, 31 (नौ दिन)।
फरवरी : 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29 (11 दिन)।
मार्च : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12 (10 दिन)।
अप्रैल : 18, 19, 20 (तीन दिन)।
जुलाई : 9, 11, 12, 13, 14, 15 (छह दिन)।
नवंबर : 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29 (10 दिन)।
दिसंबर : 4, 5, 9, 10, 14 (पांच दिन)।
खरीदी के महामुहूर्त आठ दिन रहेंगे
गुरु पुष्य : 25 जनवरी, 22 फरवरी, 26 सितंबर, 25 अक्टूबर और 21 नवंबर।
रवि पुष्य : 9 जून, 7 जुलाई और 4 अगस्त।
दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण भी
सूर्य ग्रहण : 8 अप्रैल और 2 अक्टूबर
चंद्र ग्रहण : 25 मार्च और 18 सितंबर
(चारों ग्रहण भारत में नजर नहीं आएंगे।)
इन तारीखों को आएंगे प्रमुख त्योहार
मकर संक्रांति 14 जनवरी
वसंत पंचमी 14 फरवरी
महाशिवरात्रि 8 मार्च
होलिका दहन 24 मार्च
रंगपंचमी 30 मार्च
चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से
रामनवमी 16 अप्रैल
हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल
नागपंचमी 9 अगस्त
रक्षाबंधन 19 अगस्त
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त
गणेश उत्सव 7 सितंबर से
शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से
दशहरा 12 अक्टूबर
दीपावली 1 नवंबर को
छठ पूजा 7 नवंबर

Back to top button