Latest

2008 जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट केस: चार आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने एक को किया बरी

नेशनल डेस्क । राजस्थान की राजधानी जयपुर में विशेष अदालत ने श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में आज चार आरोपियों को दोषी करार दिया जबकि एक आरोपी को बरी कर दिया। न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा (प्रथम) ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने जिन आरोपियों को दोषी करार दिया उनमें आरोपी मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजमी, सैफुर्रहमान एवं सलमान खान शामिल हैं जबकि ओरापी शाहबाज हुसैन को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। शाहबाज पर ई मेल करने का आरोप था और वह धमाकों के दौरान जयपुर आया ही नहीं, इसलिए अदालत ने उसे संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया ।

इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। दोषी करार इन लोगों को सजा बाद में सुनाई जायेगी।

Leave a Reply

Back to top button