Friday, May 8, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

ट्विटर की वजह से ​मुश्किल में फंसी कनाडा के PM की शादी, जानिए क्या है मामला

इंटरनेशनल डेस्क। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज पहली अधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैंं। वह अपनी पत्नी सोफी जॉर्जिया और तीन बच्चों के साथ भारत का दौरा करेंगे। लेकिन इस यात्रा के ठी​क पहले ट्रूडो का तलाक हो गया है।

कनाडा के PM की शादीहैरानी की बात है कि कनाडा के पीएम का तलाक उनकी पत्नी से नहीं बल्कि जेनिफर ऐनिस्टन से हुआ हैैै जिसके साथ उन्होंने कभी शादी की ही नहीं।

दरअसल यह सब एक ट्विटर यूजर की गलती की वजह से हुआ है। जिसने हॉलीवुड एक्टर जस्टिन थेरॉक्स की जगह जस्टिन ट्रूडो का नाम लिखते हुए कहा कि आज वह अपनी पत्नी से अलग हो गए हैैं। बता दें कि हॉलीवुड एक्टर जस्टिन थेरॉक्स अपनी पत्नी जेनिफर ऐनिस्टन से अलग हो गए हैं जिसकी उन्होंने 4 दिन पहले घोषणा की थी। क्योंकि जस्टिन थेरॉक्स और जस्टिन ट्रूडो के नाम एक जैसे हैं जिसे कारण पीएम को लेकर गलत अफवाह फैल गई। वहीं ट्विटर पर भी इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply