Site icon Yashbharat.com

30 नगर परिषद को तोड़कर वापस 113 ग्राम पंचायत बनाएगी MP सरकार

panchayat chunav 2020

MP Gram Panchayat भोपाल। कमलनाथ सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के एक और बड़े फैसले को पलटने जा रही है। शिवराज सरकार द्वारा 2016 और 2018 में बनाई गईं 30 नगर परिषदों को सरकार फिर से ग्राम पंचायत में बदलने जा रही है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब यहां नगरीय निकाय चुनाव नहीं होंगे, बल्कि ग्राम पंचायत चुनाव ही होंगे।

30 नगरीय निकायों का विघटन कर यहां 113 ग्राम पंचायत ही रहेंगी। गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने 2018 में 21 और 2016 में 9 नगर परिषद के गठन का फैसला किया था। यहां अभी तक नगरीय निकाय चुनाव नहीं हुए थे।

आने वाले महीनों में यहां चुनाव होने थे, लेकिन नगरीय विकास विभाग ने इन्हें फिर से विघटित करने का फैसला किया है। नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह की सहमति मिलने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव भी आ सकता है। माना जा रहा है कि कैबिनेट के कुछ मंत्री इस फैसले पर असहमति जता सकते हैं।

Exit mobile version