नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध म महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन 

नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध म महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

 

कटनी -कटनी महिला कांग्रेस द्वारा पुतला दहन विरोध प्रदर्शन आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के आदेशानुसार पर एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोसी सेतिया जी के निर्देशन में कटनी जिले में प्रदेश महासचिव एवं शहर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा जी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा सुश्री मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा के नामांकन को अवैधानिक रूप से निरस्त किए जाने के विरोध में चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार का थाना तिराहा में पुतला दहन किया गया। महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग आज सत्ता पक्ष की कठपुतली बना बैठा है और सत्ता पक्ष में बैठी भाजपा लगातार महिला विरोधी और जनता विरोधी कार्यों को कर रही है, एक तरफ भाजपा नारी सम्मान की बात करती है तो दूसरी तरफ महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है भाजपा की यह दोहरी मानसिकता और जनता को भ्रमित करते हुए महिला विरोधी कार्यों का जीता जागता उदाहरण सुश्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा में नामांकन रद्द होना देखा जा सकता है जहां एक और किसी भी नामांकन में कोई कमी होने पर हर दावेदार को उस कमी को सुधारने का मौका और समय दिया जाता है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी रही मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म को बिना कोई समय दिए चुनाव आयोग द्वारा यह कहकर निरस्त किया गया कि उनके द्वारा कुछ जानकारी छुपाई गई और जिस जानकारी की बात की गई वह भी गलत थी, मीनाक्षी नटराजन जी को यह कहा गया कि उनके द्वारा नामांकन फार्म में FIR में उनका नाम होने का जिक्र छुपाया गया जबकि उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट या फिर प्रकरण थाने में दर्ज ही नहीं था केवल जिस FIR की बात की गई उसमें पीड़िता द्वारा यह कहा गया था की उन्होंने संबंधित विषय की जानकारी मीनाक्षी जी को दी थी जो कि उस समय वहां की तात्कालिक प्रभारी थी, यह घटना तेलंगाना की थी.. बिना तथ्य की जानकारी लिए चुनाव आयोग प्रमुख ज्ञानेश कुमार के द्वारा मीनाक्षी नटराजन के फॉर्म को रद्द करना सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या थी जिसका अधिकार संविधान किसी को भी नहीं देता। भाजपा लगातार महिला विरोधी और जनता के हित विरोध का काम करती जा रही है, और विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी लगातार सड़कों पर इसका विरोध करती रहेगी। इसके साथ ही महिला कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम एसडीएम के हाथों ज्ञापन सोपा जिसमें यह अनुरोध किया की एक महिला होने के नाते राज्यपाल महोदया मीनाक्षी नटराजन जी के साथ हुए इस अन्याय का संज्ञान लेते हुए न्याय करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष माधुरी जैन,पू.कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, राकेश जैन, विजय पटेल, प्रशांत जैसवाल,सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, सुमन रजक, आदिता वर्मा, शुभ मंगलानी, मंजू निषाद, लता कनौजिया, मुमताज बानो, सुषमा सिंह, सुनीता सोनी, गीता निषाद, रुक्मणी पांडे,मंजू रजक, शशि यादव, कल्पना पाठक,सुमन,पूजा समुद्री, रूपा तिवारी, दुर्गावती कोल, अर्चना जायसवाल,लता खरे,अजय गोटिया,संजू गुप्ता, नारायण निषाद, राजेश जाटव,मालिनी सिंह, प्रशांत जैसवाल, मारूफ अहमद अभिषेक शिवहरे, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह,आफताब अहमद,जॉर्ज डेविड,आनंद पटेल, देवीदीन गुप्ता ,मनोज वर्मा,शिवकुमार यादव, श्याम यादव, मुन्ना कुशवाहा, साहिल नामदेव, श्याम पाहुजा,कमलेश यादव,शशि शेखर भारद्वाज,विजय चंदवानी जमुना प्रसाद विश्वकर्मा, अजय जैसवानी, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, हर्षित मिश्रा,दिलदार खान,यूसुफ खान,फरीद मोहम्मद ,मनीष केवट,अभय गौतम,सोनू चौहान,सुरेश लालवानी, अंशु गुप्ता,सलाहुद्दीन खान,अखबर मंसूरी राघव सोनी आदि अनेकों कांग्रेसजन शामिल थे।

Exit mobile version