Monday, April 20, 2026
Latest:
महाकौशल की खबरें

10 वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप – नगर की श्रेया, महिमा जापान जाएंगी

जबलपुर। जापान के वाको में होने जा रही 10 वीं एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में गन फॉर ग्लोरी की राइफल शूटर श्रेया अग्रवाल एवं पिस्टल शूटर महिमा तुरही अग्रवाल भाग लेंगी। श्रेया का चयन 10 एयर राइफल युथ वीमेन केटेगरी तथा महिमा का चयन एयर पिस्टल जूनियर केटेगरी में हुआ है। विदित हो कि महिमा शहर की पहली पिस्टल शूटर एवम श्रेया पहली राइफल शूटर है । जिसका चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में हुआ है। पहले 10 दिन महिमा और श्रेया नेशनल राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित टीम इंडिया के प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लेगी उसके पश्चात् 6 से 12 दिसंबर तक जापानमें होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।इस प्रतियोगिता मे जीतने वाले प्रथम तीन प्रतियोगियों के पास 2018 के युथ ओलंपिक्स को क्वालीफाई करने का स्वर्णिम अवसर है। श्रेया सिंबायोसिस हायर सेकंडरी स्कूल की ग्याहरवीं कक्षा की छात्रा है और महिमा मान कुँवर बाई कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है। कोच श्री निशांत नथवानी के मार्गदर्शन में गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में दोनों प्रक्षिक्षण प्राप्त कर रही हैं । महिमा और श्रेया नेशनल खेलने के बाद सिलेक्शन ट्रायल मैचों में अपने बढ़त बनाये रखी फलस्वरूप टीम इंडिया में चयनित हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply