₹1 लाख करोड़ का मेगा रिडेवलपमेंट: मोतीलाल नगर बनेगा मुंबई का सबसे बड़ा मॉडर्न टाउनशिप। दमुंबई के गोरेगांव (वेस्ट) स्थित मोतीलाल नगर में देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में से एक शुरू होने जा रहा है। Adani Properties इस 143 एकड़ इलाके को पूरी तरह से नए रूप में विकसित करेगी। इस प्रोजेक्ट में करीब ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा, जो इसे धारावी के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट बनाता है।
₹1 लाख करोड़ का मेगा रिडेवलपमेंट: मोतीलाल नगर बनेगा मुंबई का सबसे बड़ा मॉडर्न टाउनशिप
10 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट
यह मेगा प्रोजेक्ट 10 साल से ज्यादा समय में पूरा किया जाएगा। इसमें 21 से अधिक इमारतों का पुनर्विकास, स्लम रिहैबिलिटेशन, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और फ्री-सेल प्रोजेक्ट शामिल होंगे।
28.8 लाख वर्ग मीटर में निर्माण
इस योजना के तहत कुल 28.8 लाख वर्ग मीटर में निर्माण होगा:
- 6 लाख वर्ग मीटर रिहैबिलिटेशन के लिए
- 4 लाख वर्ग मीटर MHADA को
- 18.9 लाख वर्ग मीटर हिस्सा अदाणी प्रॉपर्टीज को मिलेगा
बड़े और बेहतर घर मिलेंगे
- 3,702 परिवारों को करीब 1600 वर्ग फीट के नए घर
- 328 दुकानदारों को 987 वर्ग फीट की जगह
- 1,600 स्लम निवासियों को 300+ वर्ग फीट के घर दिए जाएंगे
मॉडर्न टाउनशिप बनेगा इलाका
पूरे इलाके को एक आधुनिक टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें:
- 15 एकड़ ग्रीन एरिया और पार्क
- स्कूल, अस्पताल, बाजार और कम्युनिटी सुविधाएं
- रहने और काम करने की एकीकृत व्यवस्था
हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
प्रोजेक्ट में मल्टी-लेवल पार्किंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी और बेहतर फायर सेफ्टी सिस्टम शामिल होंगे। साथ ही जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए ड्रेनेज और पानी सप्लाई सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट मुंबई के शहरी विकास को नई दिशा देगा और हजारों परिवारों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाएगा।
₹1 लाख करोड़ का मेगा रिडेवलपमेंट: मोतीलाल नगर बनेगा मुंबई का सबसे बड़ा मॉडर्न टाउनशिप
-
मानसून में वायरल फीवर: जानें बुखार में नहाना सही या गलत? एक्सपर्ट से समझें जरूरी सावधानियां -
एपल का पहला फोल्डेबल फोन ‘iPhone Duo’: देरी ही बनी सबसे बड़ी ताकत -
जूनियर हॉकी एशिया कप 2026: भारतीय महिला टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश -
‘हनुमान अंश’ से लेकर ‘कृष्णावतार’ तक: 50 साल बाद बॉलीवुड में फिर क्यों लौटा भक्ति और धार्मिक फिल्मों का सुनहरा दौर? -
यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक: 1 करोड़ महिलाओं को बिना ब्याज मिलेंगे 1-1 लाख रुपये -
सल्बोनी जमीन घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलते ही टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय गिरफ्तार -
कटनी आईटीआई में 100% एडमिशन के बाद नवप्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, मिला करियर मार्गदर्शन -
गर्दन की नस दबने पर शरीर में दिखने वाले 4 बड़े संकेत: जानें डॉक्टर की राय -
एक्सपायर या बची हुई दवाओं को कैसे फेंके? जानें पर्यावरण और सेहत को बचाने के सही तरीके -
हमेशा कंबल क्यों ओढ़ते थे बाबा नीम करौली? जानिए इससे जुड़ी रहस्यमयी और चमत्कारी कहानी -
बड़े भाई की स्कूल बस का इंतजार कर रहे 2 साल के मासूम की कुचलकर मौत -
गणेश चतुर्थी 2026: घर में बप्पा की मूर्ति लाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, जानें सही नियम और महत्व -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज कब है? जानिए व्रत में रातभर जागने की परंपरा का धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा -
नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन: 33 दिनों में कमाए ₹169.20 करोड़, CM योगी से मिली फिल्म की टीम -
भगोड़े के टैग पर भड़के शराब कारोबारी विजय माल्या: एक्स पर पोस्ट कर बोले- ‘कर्ज से दोगुनी वसूली हुई, मेरा बचा हुआ पैसा कब लौटाओगे?’ -
महाराष्ट्र में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री पर छिड़ा सियासी घमासान: BJP नेताओं के रुख से अलग अमृता फडणवीस का बयान चर्चा में -
पुतिन के भारत दौरे से रक्षा और एविएशन में बड़ा बदलाव: BRICS समिट से पहले PM मोदी के साथ Su-57 स्टेल्थ फाइटर और PD-8 जेट इंजन पर होगी अहम चर्चा -
‘चुगली’ को बनाया करोड़ों का बिजनेस- 67 साल की दादी मोहल्ले के राज बेचकर बनीं 2 मकानों की मालकिन -
तेलंगाना विधानसभा में बड़ा हादसा: IAS नवीन मित्तल के PS राजू का कार्डियक अरेस्ट से निधन; मंत्री वकिटि श्रीहरि ने दी CPR, नहीं बचा सकी जान -
सागर शराबकांड: पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी, भाजपा पर साधा निशाना; निष्पक्ष जांच की मांग
