FEATUREDराष्ट्रीय

₹1 लाख करोड़ का मेगा रिडेवलपमेंट: मोतीलाल नगर बनेगा मुंबई का सबसे बड़ा मॉडर्न टाउनशिप

₹1 लाख करोड़ का मेगा रिडेवलपमेंट: मोतीलाल नगर बनेगा मुंबई का सबसे बड़ा मॉडर्न टाउनशिप। दमुंबई के गोरेगांव (वेस्ट) स्थित मोतीलाल नगर में देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में से एक शुरू होने जा रहा है। Adani Properties इस 143 एकड़ इलाके को पूरी तरह से नए रूप में विकसित करेगी। इस प्रोजेक्ट में करीब ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा, जो इसे धारावी के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट बनाता है।

₹1 लाख करोड़ का मेगा रिडेवलपमेंट: मोतीलाल नगर बनेगा मुंबई का सबसे बड़ा मॉडर्न टाउनशिप

 10 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

यह मेगा प्रोजेक्ट 10 साल से ज्यादा समय में पूरा किया जाएगा। इसमें 21 से अधिक इमारतों का पुनर्विकास, स्लम रिहैबिलिटेशन, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और फ्री-सेल प्रोजेक्ट शामिल होंगे।

 28.8 लाख वर्ग मीटर में निर्माण

इस योजना के तहत कुल 28.8 लाख वर्ग मीटर में निर्माण होगा:

  • 6 लाख वर्ग मीटर रिहैबिलिटेशन के लिए
  • 4 लाख वर्ग मीटर MHADA को
  • 18.9 लाख वर्ग मीटर हिस्सा अदाणी प्रॉपर्टीज को मिलेगा

 बड़े और बेहतर घर मिलेंगे

  • 3,702 परिवारों को करीब 1600 वर्ग फीट के नए घर
  • 328 दुकानदारों को 987 वर्ग फीट की जगह
  • 1,600 स्लम निवासियों को 300+ वर्ग फीट के घर दिए जाएंगे

मॉडर्न टाउनशिप बनेगा इलाका

पूरे इलाके को एक आधुनिक टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें:

  • 15 एकड़ ग्रीन एरिया और पार्क
  • स्कूल, अस्पताल, बाजार और कम्युनिटी सुविधाएं
  • रहने और काम करने की एकीकृत व्यवस्था

हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

प्रोजेक्ट में मल्टी-लेवल पार्किंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी और बेहतर फायर सेफ्टी सिस्टम शामिल होंगे। साथ ही जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए ड्रेनेज और पानी सप्लाई सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट मुंबई के शहरी विकास को नई दिशा देगा और हजारों परिवारों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाएगा।

₹1 लाख करोड़ का मेगा रिडेवलपमेंट: मोतीलाल नगर बनेगा मुंबई का सबसे बड़ा मॉडर्न टाउनशिप

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम