Site icon Yashbharat.com

हेलीकॉप्टर हादसे में सऊदी अरब के शहजादे की मौत

herculus 20171024 103131 24 10 2017

सऊदी अरब के एक शहजादे की आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। शहजादे के साथ अन्य कई अधिकारियों को ले कर जा रहा यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब की यमन से लगने वाली दक्षिणी सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। समाचार चैनल अल-इखबरिया ने असीर प्रांत के उप गवर्नर और पूर्व वली अहद (क्राउन प्रिंस) के बेटे शहजादे मंसूर बिन मोकरेन की मौत की घोषणा की है। समाचार चैनल ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की वजह या हेलीकॉप्टर पर सवार अन्य अधिकारियों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। दुर्घटना की खबर ऐसे समय में आई है जब सऊदी अरब ने प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बडी फेरबदल की है।

शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने सत्ता पर पकड मजबूत की है और दर्जनों शहजादों, मंत्रियों तथा करोडपति उद्योगपतियों को गिरफ्तार किया गया है। शहजादे मोहम्मद बिन सलमान को पहले ही अघोषित शासक के तौर पर देखा जा रहा है जो सरकार में रक्षा से ले कर आर्थिक क्षेत्र तक को नियंत्रित कर रहा है।

Exit mobile version