हेलमेट और सीट बेल्ट की ताबड़तोड़ जांच, सड़क पर बेरिकेट्स लगाकर चैकिंग

wp 1700638314104

कटनी। हाईकोर्ट के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए 50 दिवसीय पुलिस का चैकिंग अभियान शुरू किया गया। कटनी में भी यह चेकिंग अभियान शुरू है। उच्च न्यायालय के आदेश पर माधव नगर में यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे के साथ पूरा स्टाफ सड़क पर उतरा और हेलमेट और सीट बेल्ट की ताबड़तोड़ जांच की जा रही है। कार्यवाही के लिए सड़क के दोनो ओर बैरियर लगाकर एक एक वाहन को रोककर जांच के बाद चालान काटे जा रहे हैं और समझाइश भी दी जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें-  शीशे की तरह चमक उठा मां गंगा का निर्मल जल: 19 दिनों की सफाई के बाद हरिद्वार में दिखा अद्भुत नजारा; 5 फीट नीचे तक साफ दिखी तलहटी, अंग्रेजों के जमाने की 175 साल पुरानी रेलवे पटरियां भी आईं नजर