Site icon Yashbharat.com

हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की इस्‍तीफे की पेशकश, निगम आयुक्त बोलीं- स्‍वागत है

doctor

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के मशहूर बाड़ा हिंदूराव अस्पताल (Hindu Rao Hospital) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और नर्सों ने इस्तीफे की पेशकश की है इनका आरोप है कि अस्पताल में PPE की घटिया क्वालिटी मुहैया कराई गई. इन डॉक्‍टरों का आरोप है कि स्टाफ की संख्या के हिसाब PPE कम मात्रा में सप्लाई की गई है अब उत्तरी दिल्ली की नगर निगम आयुक्त वर्षा जोशी ने डॉक्टरों और नर्सों द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताते हुए कहा है कि अगर अस्पताल का कोई भी कार्यकर्ता इस महामारी के दौरान काम करने का इच्छुक नहीं है तो वो आराम से अपना इस्तीफ़ा दे सकता है, उसका स्वागत है

इस मामले पर उत्तरी दिल्ली की नगर आयुक्त ने कहा है कि केवल 2 कॉन्ट्रैक्ट डॉक्टरों ने अस्पताल छोड़ने की इच्छा जाहिर की है. उनके आवेदन पर कल ही कार्रवाई शुरू कर दी गई. इसके साथ ही उनका कॉन्ट्रैक्ट भी भविष्य में रिन्यू नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह आदेश डीएचए के निर्देशों और अतिरिक्त आयुक्त और आयुक्त के जानकारी के बिना जारी किया गया था इस अवज्ञा के लिए जल्द से जल्द अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हिंदुराव अभी भी कहता है कि वे केवल लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं और इसके लिए PPE की कोई कमी नहीं है

क्या है मामला?

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बड़ी संख्या में लोगों का बाड़ा हिंदूराव हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है लेकिन, यहां कार्यरत डॉक्टरों और नर्सों का कहना है कि बीमारी से बचाव के लिए उन्हें प्रशासन की तरफ से पर्याप्त संसाधन व सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं अस्पताल के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अस्पताल में मास्क, सैनेटाइजर आदि की सप्लाई कम है यहां तक कि पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (PPE) किट भी इन लोगों को नहीं मिल रहा था. पिछले दो दिनों से जो किट मिल रहा था, उसकी गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए थे

आने-जाने की सुविधा भी नहीं

इसके अलावा कई डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को आने-जाने की सुविधाएं भी नहीं मिलतीं अस्पताल में जो डॉक्टरों दूर से आते हैं, उनके आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है इन बातों को लेकर कई बार डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने शिकायत भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसके बाद सभी ने इस्तीफा देने की पेशकश की है

Exit mobile version