Site icon Yashbharat.com

हार्दिक पटेल का दावा- जिस दिन राहुल से मिलूंगा उस दिन करुंगा धमाका

2017 10image 15 18 139322000ha ll

अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल विवादों में घिए गए हैं। हालांकि हार्दिक ने इन खबरों को झुठलाते हुए कहा कि जिस दिन राहुल से मिलूंगा उस दिन धमाका करुंगा। उन्होंने दावा किया कि होटल में उनकी मुलाकात सिर्फ अशोक गहलोत से हुई थी, जो कांग्रेस के गुजरात प्रभारी है।

 

हार्दिक ने कहा कि भाजपा उन्हे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उनकी प्राइवेसी खतरे में हैं, वह किससे मिल रहे हैं ये कैसे सामने आ सकता है। वह ताज होटल पर भी केस करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप राहुल गांधी से भी पूछ लीजिए कि वो मुझसे मिले थे या नहीं मिले थे। इसके साथ ही हार्दिक ने कहा कि कांग्रेस अगर मेरे उम्मीदवारों समर्थन देती है तो ठीक है लेकिन अगर बीजेपी से मेरे पिता जी भी चुनाव लड़ेंगे तो मैं समर्थन नहीं करूंगा।

वहीं उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए भी भाजपा और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को भी निशाने पर लेते हुए लिखा कि मेरे बेग में क्या है वो देखने से पहले जय शाह के खाते में देखना जरूरी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि भाजपा वाले जासूसी करने में माहिर हैं। संजय जोशी की सीडी और महिला की जासूसी, अब मेरी जासूसी कर रहे हैं। एक न्यूज चैनल के दावों के मुताबिक राहुल और हार्दिक की मुलाकात अहमदबाद स्थित ताज उमेद होटल के कमरा नंबर 224 में हुई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार कमरा नंबर 224 से पहले हार्दिक बाहर आए। इसके बाद उसी कमरे से राहुल गांधी बाहर गए।

मेरी बेग में क्या है वो देखने से पहेले जय शाह के खाते में देखना ज़रूरी हैं।

Exit mobile version