FEATUREDअंतराष्ट्रीय

हजारों फ़ीट ऊंचे जहाज से गिरे लोग, दहशत और खौफ़ का यह मंजर..

एक वीडियो में हवा में उड़ते विमान से कम से कम दो से तीन लोगों के गिरने की बात सामने आई है। काबुल एयरपोर्ट से एक विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही ये हादसा हुआ।

दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और मची अफरातफरी के बीच हालात बद से बदतर हो गए है। लोग जल्द से जल्द काबुल छोड़ना चाहते है, और काबुल से बाहर निकलने का एकमात्र जरिया काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे हवाई जहाज है। लोगो में दहशत और खौफ के कई हैरान करने वाले वीडियो काबुल एयरपोर्ट से सोमवार को सामने आए। एक वीडियो में प्लेन पर जैसे-तैसे चढ़ने के लिए कोशिश करते लोग नजर आए। वहीं इसके बाद एक वीडियो में हवा में उड़ते विमान से कम से कम दो से तीन लोगों के गिरने की बात सामने आई है। काबुल एयरपोर्ट से एक विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही ये हादसा हुआ।

वहीं एक ओर वीडियो भी सामनें आया है, जिसमें विमान के उड़ान भरने के दौरान कुछ लोग प्लेन को पकड़े हुए नजर आए थे। काबुल हवाई अड्डे के पास स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने तीन लोगों को उड़ान भरते विमान के पहियों को पकड़े हुए देखा था और बाद में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग विमान का दरवाजा बन्द हो जाने के बाद बाहर लटक गये। विमान जब हवा में ऊंचाई पर पहुंचा तो ऐसे कई लोग नीचे गिर गये।

  • TAGS

Back to top button