Tuesday, May 19, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के आगमन पर जिले की महिला पदाधिकारियों में दिखा गजब का उत्साह, महिला अध्यक्ष बनने कई ने पेश की दावेदारी 

कटनी(YASH BHARAT.COM)। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के आज कटनी प्रवास के दौरान शहर के बरगंवा क्षेत्र स्थित आस्था प्लाजा परिसर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन से महिला कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक चेतना का संचार देखने को मिला।

अपने कटनी प्रवास के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, जिसमें प्रदेश की वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों, महिला सशक्तिकरण, संगठन की भूमिका तथा जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज में न्याय, समानता और अधिकारों की सशक्त आवाज़ है, जिसे और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

इसके पश्चात महिला जिला अध्यक्ष के चयन एवं संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन-टू-वन चर्चा की गई। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए तथा संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

तत्पश्चात आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक विस्तार, बूथ स्तर तक महिला भागीदारी सुनिश्चित करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशिक्षण, जनसंपर्क अभियान तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुचकर कांग्रेस की विचारधारा को सशक्त रूप से स्थापित करें।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी(शहर) अध्यक्ष अमित शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई दिशा, शक्ति और मजबूती प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा उनके योगदान की सराहना करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, शिक्षक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, राजा जगवानी, मुकेश परोहा, राकेश जाटव, अजय जैसवानी, कमल पांडे, माधुरी जैन, सरिता कटारे, शोभा मंगलानी, शशि यादव, कल्पना पाठक, श्वेता कटारे, सुमन सैनी, नन्ही बाई गोटिया, दुर्गावती कोल अर्चना दुबे, रूपा पाठक, प्रमिला मरावी, सुषमा सिंह, रंजना सिंह, स्मृति जैन, साधना जैन, अलका वर्मा, कांति चौबे, माया चौधरी, शक्ति तिवारी, राम मणि सोनी, सौम्या राधेलिया, हेमा शर्मा, नीरा सोनी, मीनाक्षी वाल्वी, लता खरे, अंजना सिंह, जूही मौर्य, मौसुफ अहमद बिट्टू, देवीदीन गुप्ता, अहमद कुरैशी, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, अभय खरे, श्याम यादव, श्याम पाहुजा, अशोक मौर्य, कमलेश यादव, आदित्य जैन, कल्लू दास बैरागी, मंगल सिंह, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, अभिषेक शिवहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक