सुप्रीम कोर्ट के फैसले से धनलक्ष्मी कंपनी को राहत, कटनी में फिर शुरू होगा रेत का वैध उत्खनन

ret

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से धनलक्ष्मी कंपनी को राहत, कटनी में फिर शुरू होगा रेत का वैध उत्खन

कटनी। जिले में रेत उत्खनन का कारोबार एक बार फिर गति पकड़ने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट से धनलक्ष्मी कंपनी के पक्ष में फैसला आने के बाद अब जिले की रेत खदानों में वैध रूप से उत्खनन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रेत उत्खनन का काम दोबारा शुरू करेगी। दीपावली के पहले खदानों में काम शुरू होने की संभावना भी जताई जा रही है।

दरअसल, दिसंबर 2025 में राज्य सरकार ने पुराने और नए टेंडर के बीच राजस्व अंतर सहित अन्य कारणों का हवाला देते हुए धनलक्ष्मी कंपनी का लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) निरस्त कर दिया था। सरकार के इस निर्णय से जिले में रेत खनन की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। इसके बाद कंपनी ने सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के निर्णय को उचित ठहराते हुए कंपनी की याचिका खारिज कर दी थी।

इसे भी पढ़ें-  पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में प्रदेश का पहला पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल शुरू: 10 करोड़ की लागत से तैयार 50 बेड का हाईटेक सेंटर; हाई-टेक जांच के बाद होगा पारंपरिक इलाज