बालाघाट: नियुक्ति के 2 घंटे बाद ही विवादों में घिरे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन गांधी, भाभी ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा गुरुवार रात मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की घोषणा की गई। इसमें बालाघाट से अमन गांधी को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के पुत्र प्रबल जायसवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया। लेकिन, पद की कमान मिलने के महज दो घंटे बाद ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमन गांधी गंभीर विवादों में घिर गए हैं।

पारिवारिक विवाद और गंभीर आरोप

अमन गांधी पर उनकी अपनी भाभी पूजा गांधी ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

 पीड़िता के अनुसार, गुरुवार रात जैसे ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई, उनके घर के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। लोग पटाखे फोड़ रहे थे और घर परिसर में कथित तौर पर शराब पार्टी चल रही थी। जब इस हुड़दंग और हंगामे का विरोध किया गया, तो अमन गांधी ने अपनी भाभी के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। नियुक्ति के तुरंत बाद जिलाध्यक्ष पर अपनों द्वारा ही लगाए गए इन गंभीर आरोपों के बाद जिले की सियासत में हड़कंप मच गया है और पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें-  स्लिमनाबाद समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत