jabalpur

सड़क हादसा: सागर सड़क हादसे में रहली के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सागर। उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर वाहन से सागर लौट रहे रहली के 3 युवाओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे जिनमे बाकी के 6 घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घटना पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से दर्शन कर कर लौट रहे थे युवक

घटना के संबंध में यश भारत के संभागीय ब्यूरो को मिली जानकारी के अनुसार रहली के 9 युवक उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। जहां से रहली लौटते समय ग्राम सिहोरा के पास स्थित टोल नाका के नजदीक उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम योगेंद्र सिंह, अर्पित ठाकुर तथा शिवम साहू बताए गए हैं जो रहली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया के निवासी हैं।घटना की जानकारी मिलने पर रहली क्षेत्र के विधायक और मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री पं. गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Back to top button