कटनी। आज स्वतंत्रता दिवस पर कटनी के लिए गुड न्यूज है। यहां कल और आज मिलाकर 45 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना से आजादी पाई। इन सभी को आज डिस्चार्ज कर दिया गया।
कटनी जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होकर घर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। कल शुक्रवार को जहां 30 मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई थी तो वहीं आज शनिवार को 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कटनी जिले में अब तक 226 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है। पिछले दो दिनों में 45 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
कल जिन 30 लोगों को छुट्टी दी गई थी, उसमे से ज्यादातर एक ही परिवार के हैं। इनमे से 5 को जिला चिकित्सालय एवं 25 लोगों को माधवनगर स्थित उत्कृष्ट स्कूल छात्रावास में बनाए गए कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है।
सिविल सर्जन ने बताया कि डिस्चार्ज किए गए सभी मरीजों को सात दिनों तक घर पर ही क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है। बताया जाता है कि अब कटनी जिले में 80 एक्टिव केस हैं।








