कटनी । कोतवाली इलाके के स्टेट बैंक तिराहे में आज दोपहर बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक युवती से पर्स व मोबाइल छीन कर भागने की घटना से सनसनी फैल गई है । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ले इलाके में सघन चौकिंग की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रजनी नायक जो कि पेशे से वकील हैं, का पर्स उस वक्त छीना गया जब वह कचहरी चौराहा स्टेट बैंक एटीएम से पैसा निकालकर पर्स में रखते हुए बाहर आ रहीं थी, मौका पाकर दो बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन कर भाग निकले। कुछ देर तक सुश्री नायक ने कुछ दूरी तक भाग कर पीछा भी किया लेकिन आगे जाकर बदमाश एक बाइक पर बैठ कर फरार हो गये। युवती के शोर-शराबे की आवजे सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकरी ले पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांंच शुरू कर दी है। एक नजर से ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक सवार युवक रेकी कर रहे थे , प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पल्सर बाइक पर सवार थे ।
पैसे निकालकर एटीएम से बाहर निकली और पर्स छीन कर फरार हुए बदमाश
















hello
‘ Click here https://youdao-pc2.com You’ve woven your ideas together seamlessly.