मध्यप्रदेश

स्कूल की हौद में गिरा पांच साल का बच्चा,मौत

देवास। बीएनपी थानांतर्गत तुलजा विहार स्थित टैगोर जूनियर कॉलेज की हौद में गिरने से गुरुवार को एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा नर्सरी कक्षा में पढ़ता था और गुरुवार को स्कूल में उसका तीसरा ही दिन था।

मौत के पीछे स्कूल प्रबंधन व कर्मचारियों की भारी लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद स्कूल के सभी टीचर और स्टाफ ताला लगाकर भाग गया।

पुलिस के मुताबिक कृष्णा पिता संजय तंवर निवासी बिलावली की हौद में गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने संजय को फोन किया और कहा कि बच्चे की तबीयत खराब हो गई है। आसपास के लोगों ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply