प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया है कि इस योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों में बांटे गए जूतों के इनर सोल में स्किन कैंसर पैदा करने वाला हानिकारक रसायन एजो डाइ मिला हुआ है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अपने स्तर पर इसकी प्रयोगशाला जांच के बाद इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करेगी’।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में लगभग एक दर्जन आदिवासी तेंदूपत्ता संग्राहक भी उपस्थित थे, जिन्होंने कहा कि सात से दस दिन तक इन जूते-चप्पलों का उपयोग करने के बाद उन्हें खुजली होने लगी और इसके बाद उन्होंने इन्हें पहना ही बंद कर दिया।
ओझा ने कहा कि इस योजना में सरकार की ओर से जूते-चप्पलों की खरीदी में बड़ा भ्रष्टाचार भी हुआ है और ई-टेंडरिंग के बजाय मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के जरिए 195 रुपए में प्रति जोड़ी जूते तथा 131 रुपए में प्रति जोड़ी चप्पल खरीदी गई है, जबकि इनकी गुणवत्ता घटिया होकर जूते चप्पलों पर उत्पादक का नाम तक दर्ज नहीं किया गया है। ओझा ने मांग की, ‘शिवराज सरकार आदिवासियों को कैंसर के ख़तरे से बचाने के लिए शीघ्र ही अब तक बांटे गए सारे जूते-चप्पलों को वापस बुलवाएं और सारे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएं।’
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ‘चरण पादुका योजना’ की शुरुआत छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इस साल 14 अप्रैल को एक आदिवासी महिला को अपने हाथों से मंच पर चप्पल पहनाकर की थी. इस योजना के तहत देश में तेंदूपत्ता बीनने वालों को चप्पलें एवं जूते दिए जाने हैं, जिससे वो जंगलों में आसानी से चल सकें. इसी के तहत मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल से चरण-पादुकाएं दी जा रही हैं।
-
महामहिम राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई कटनी की बेटी काजल -
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग संगोष्ठी एवं अभ्यास कार्यक्रम आयोजित -
नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल में महिला कैदियों के बीच किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन -
विजयराघवगढ़ में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग संगम 2026 का हुआ सफल आयोजन राहत समर्पण सेवा समिति की रही सक्रिय सहभागिता -
कट्टा लहराकर शराब दुकान कर्मचारी को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल -
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम,प्रभारी मंत्री श्री लोधी, कलेक्टर , एसपी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया उत्साह पूर्वक योगाभ्यास,परिसर में एक पेड़ मां के नाम किया गया पौधारोपण -
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेड, प्रदेश में छठवां स्थान,निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग का परिणाम, 92.83 वेटेज स्कोर के साथ दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धि -
भट्टा मोहल्ला मे किराये के मकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला नर्स ज्योति का शव पुलिस जांच मे जुटी -
बिलहरी पुलिस की अवैध शराब बेचने वालो को किया गिरफ्तार,अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट के चार प्रकरण किए दर्ज -
इंदिरा आवास योजना के अनधिकृत कब्जाधारियों पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई,अनधिकृत कब्जा करने वाले 12 व्यक्तियों से आवास खाली कराकर शासकीय संपत्ति को किया गया अतिक्रमण मुक्त -
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान आयोजित -
सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग एवं स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजि -
कटनी राजीव गांधी वार्ड के गौतम बधवा बगीचा में एयरटेल प्रस्तावित मोबाइल टावर का विरोध, रहवासियों में आक्रोश -
कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 360 लीटर अवैध शराब एवं बलेनो कार जप्त -
रीठी में रेल रोको आंदोलन 22 को,मांगों पर अड़े क्षेत्रवासी, पुलिस-प्रशासन से हुई शांति पूर्ण चर्चा -
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया -
एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक धराये कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही -
एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक धराये कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही -
जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया श्रुतपंचमी महापर्व -
जिला न्यायालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित,विशेषज्ञ परामर्श के साथ अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं नागरिकों ने लिया लाभ
