सोशल मीडिया के सहारे लोकसभा की नैया होगी पार
लोकसभा तैयारियों को लेकर भाजपा ने की बैठक
जबलपुर यभाप्र। रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक को नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने सभी को लोकसभा की तैयारियों में जुटने की बात कही। कहा कि अभी से सक्रिय होना जरूरी है। जनता के बीच विश्वास ब?ाना होगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों में हार की वजह पर भी बात की। एक महिला पार्षद ने कहा कि सोशल मीडिया की दीवानगी कई कार्यकर्ताओं पर छा गई। बिना काम किए ही कार्यकर्ता सिर्फ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में दिखावा करते रहे। पूर्व और पश्चिम क्षेत्र के पार्षदों ने हार के लिए नगर निगम के ढुुलमुल रवैये को जवाबदार बताया। कहा कि नगर निगम से काम ही नहीं हुआ जिसके कारण जनता में आक्रोश बना। कई मामलों में निगम की ओर से कोई सहयोग नहीं दिया गया। नगर अध्यक्ष ने सभी पार्षदों को क्षेत्रों में सक्रियता बनाने की हिदायत दी। पार्षदों ने भी माना कि उनके वार्ड में एक बार चुनाव से पहले सांसद राकेश सिंह का दौरा होना आवश्यक है, तभी कार्यकर्ता और जनता में भरोसा कायम होगा। हर किसी ने एक-एक दौरा तय करने की मांग की।
लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने की मुहिम में नगर संगठन ने पार्षदों की बैठक ली। पार्षदों से पहले विधानसभा में हार की वजह पूछी गई। कई ने कार्यकर्ता की निष्क्रियता को वजह बताया। कहा सोशल मीडिया पर कई कार्यकर्ता सिर्फ चेहरा चमकाने में व्यस्त रहे, हकीकत में काम नहीं किया। कुछ ने हार के लिए नगर निगम को भी जिम्मेदार बताया। आखिर में हर किसी ने लोकसभा में जीत पक्की करने के लिए सांसद को एक बार क्षेत्र में दौरा करने की सलाह दी।








