सोनम की तरह फैंस को करना होगा दीपिका-रणवीर की वेडिंग डेट का वेट

mcms 43

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों बटौर रहे हैं। वहीं फैंस को भी इनकी शादी का बेसब्री के साथ इंतजार है।

Yashbharat

हाल ही में एक बार फिर से खबरें सामने आई है कि दोनों इसी साल 18-20 नवंबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन इस बारे में दीपिका और रणवीर ने खुलकर कोई बात नही की है।

Yashbharat

खबरों के मुताबिक वैसे इससे पहले भी एक खबर आई थी कि दोनों के परिवार में शादी की डेट्स पर बात चल रही है। इतना ही नहीं शादी में दीपिका के मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मैनेजर तक सभी मौजूद रह सकते है।

Yashbharat

दीपिका अक्सर रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती रहती हैं। वहीं  रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दोनों कुछ समय पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे।

यशभारत